Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तानी किताब पर बन रही फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा पाकिस्तानी उपन्यास ‘‘कराची, यू आर किलिंग मी’’ पर बन रही बॉलीवुड फिल्म में पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी।
वर्ष 2014 में प्रकाशित पत्रकार-लेखक सबा इम्तियाज की कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर पुस्तक के केन्द्र में कराची में रहने वाली 20 वर्षीय रिपोर्टर आयशा खान और उसकी कहानी है।
 
इस उपन्यास पर आधरित फिल्म को नाम दिया गया है ‘नूर।’ सबा ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिये अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इस फिल्म से जुड़ी सोनाक्षी सिन्हा की कई तस्वीरों को भी पोस्ट किया।
 
इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देखिए, वरूण-जॉन की 'ढिशूम' का ट्रेलर