Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जहीर इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों नहीं बदला धर्म? महीनों बाद दिया जवाब

Advertiesment
हमें फॉलो करें जहीर इकबाल से शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने क्यों नहीं बदला धर्म? महीनों बाद दिया जवाब

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 27 फ़रवरी 2025 (12:54 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बीते साथ अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाई थी। इंटरफेथ मैरिज की वजह से सोनाक्षी को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। वहीं इस बात की भी चर्चा थी कि क्या शादी के बाद सोनाक्षी अपना धर्म बदलेंगी।
 
वहीं अब सोनाक्षी ने अपनी इंटरफेथ मैरिज को लेकर खुलकर बात की है। साथ ही उन्होंने धर्म परिवर्तन के सवाल का भी जवाब दिया है। Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, हम धर्म को लेकर नहीं सोच रहे थे। यहां दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं, और वे शादी कर रहे थे। 
 
webdunia
सोनाक्षी ने कहा, वह मुझ पर अपना धर्म नहीं थोप रहे। मैं उन पर अपना धर्म नहीं थोप रही। हमने कभी धर्म के बारे में बात नहीं की।। हम दोनों का अलग-अलग कल्चर और रीति-रिवाज हैं। 
 
एक्ट्रेस ने आगे कहा, हम एक-दूसरे की संस्कृतियों को समझते और सराहते हैं। उनके घर में कुछ परंपराएं हैं, और मेरे घर में कुछ। मैं उनकी संस्कृति की इज़्जत करती हूँ। वो मेरी दिवाली में आकर पूजा करते हैं और मैं उनकी नियाज में बैठती हूं। मुझे लगता है यही एक सही तरीका है। 
 
webdunia
शादी के बाद धर्म बदलने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, शादी करने का सबसे अच्छा तरीका है स्पेशल मैरिज एक्ट। इस एक्ट के तहत मुझे, एक हिंदू महिला को अपना धर्म बदलना नहीं पड़ता है और वह एक मुस्लिम होने के रूप में अपना धर्म बनाए रख सकते थे। दो लोग जो एक-दूसरे से प्यार करते हैं, उनका शादी का बंधन बहुत सुंदर होता है। बस यही था, इसे लेकर कोई सवाल नहीं था...क्या आप धर्म बदलने वाले हैं? हम एक-दूसरे से प्यार करते थे, और वही काफी था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छावा की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ हादसा, सिनेमाघर में लगी आग