Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की जहीर इकबाल संग शादी की नई तस्वीरें, बोलीं- एक-दूसरे को पाकर धन्य...

हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की जहीर इकबाल संग शादी की नई तस्वीरें, बोलीं-  एक-दूसरे को पाकर धन्य...

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 26 जून 2024 (14:37 IST)
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग 23 जून को शादी रचा चुकी हैं। सोनाक्षी और जहीर के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी के साथ इटरफेथ वेडिंग की वजह से सोनाक्षी को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। 
 
webdunia
लेकिन अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी की नई तस्वीरें शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। लेटेस्ट तस्वीरों में सोनाक्षी रेड कलर की सिल्क चांद बूटी वाली साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने गले में खूबसूरत नेकलेस पहना हुआ है। वहीं जहीर इकबाल व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहने दिख रहे हैं। 
 
webdunia
इसके साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, क्या दिन था। प्यार, हंसी, साथ, एक्साइटमेंट, दोस्तों का सबका सपोर्ट, परिवार और टीम। ऐसा लगा जैसे पूरी यूनिवर्स 2 लोगों के लिए साथ आ गई है जो प्यार में थे और वो सब दिया जो वे चाहते थे। 
 
webdunia
एक्ट्रेस ने लिखा, जिसकी हमेशा से उन्हें उम्मीद थी और जिसके लिए उन्होंने प्रार्थना की थी। अगर यह भगवान का आशीर्वाद नहीं तो हमें नहीं पता क्या है। हम दोनों सच में एक-दूसरे को पाकर धन्य है और इतना प्यार जो हमें प्रोटेक्ट कर रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने नजर ना लगने वाला इमोजी भी पोस्ट किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंदू चैंपियन के प्रति मुरलीकांत पेटकर ने व्यक्त किया अपना आभार, बोले- मेरी कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद की...