Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की दबंग 3 की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना रज्जो लुक

हमें फॉलो करें सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की दबंग 3 की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना रज्जो लुक
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मचअवेटेड फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इन दिनों फिल्म की शुटिंग मध्यप्रदेश के महेश्वर में चल रहीव है। सलमान खान के बाद अब लीड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का भी लुक सामने आ गया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर रज्जो के अवतार में नजर आने वाली है।


webdunia
सोनाक्षी का लुक दबंग फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों जैसा ही है। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टा पर अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, 'रज्जो वापस आ गई है। दबंग से दबंग 3 तक, ये घर वापसी की तरह है। शूटिंग का पहला दिन, मुझे शुभकामनाएं दें।


तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा का बैक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी है। सलमान खान संग फिर से स्क्रीन शेयर करने पर सोनाक्षी काफी एक्साइटेड हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनाक्षी पहले दिन सलमान खान के साथ एक्शन सीन शूट करेंगी। जहां वह किडनैप हो जाएंगी और चुलबुल पांडे उन्हें बचाने के लिए आएंगे।
 
सोनाक्षी सिन्हा ने दबंग से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सलमान ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। खबरों के मुताबिक, दबंग 3 में सोनाक्षी को बेहद कम स्क्रीन स्पेस दिया गया है। ऐसा कहानी की डिमांड को देखते हुए किया गया है। इस फिल्म में सलमान और सोनाक्षी के अलावा अरबाज खान, सुदीप भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान तोड़ेंगे अपना कमिटमेंट, प्रोड्यूस करेंगे हॉरर फिल्म!