Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sonakshi Sinha बनने जा रहीं दुल्हन, इन दिन बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग रचाएंगी शादी!

हमें फॉलो करें Sonakshi Sinha बनने जा रहीं दुल्हन, इन दिन बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग रचाएंगी शादी!

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 10 जून 2024 (10:38 IST)
Sonakshi Sinha marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज 'हीरामंडी' में फरीदन का किरदार निभाकर छाई हुई है। इसी बीच वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में आ गई हैं। सोनाक्षी बीते काफी समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। बीते दिनों उन्होंने अपना रिश्ता इंस्टा पर ऑफिशियल भी किया था। 
 
अब सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून 2024 को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी रचाने जा रही है। यह एक प्राइवेट फंक्शन होगा, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा ने अपने खास दिन पर हीरामंडी की पूरी कास्ट को भी इनवाइट किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कपल ने अपने वेडिंग इनविटेशन को एक मैगजीन के कवर की तरह डिज़ाइन किया गया है और इसमें एक नोट है, 'अफवाहें सच हैं।'
 
हालांकि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोनाक्षी और जहीर की मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने फिल्म 'डबल एक्सएल' में साथ काम भी‍ किया है। 
 
webdunia
जहीर इकबाल सलमान खान के दोस्त इकबाल रतनसी के बेटे हैं। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं सोनाक्षी ने भी अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनी सब लेकर आ रहा नया शो बादल पे पांव है, इस दिन से होना प्रीमियर