Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सोनम कपूर की मेहंदी पार्टी में सितारों की धूम

हमें फॉलो करें सोनम कपूर की मेहंदी पार्टी में सितारों की धूम
, सोमवार, 7 मई 2018 (23:30 IST)
मुंबई। अभिनेत्री सोनम कपूर की मेहंदी पार्टी में सोमवार को उनके पिता अनिल कपूर, चचेरे भाई अर्जुन कपूर और बॉलीवुड की उनकी दोस्त-कैटरीना कैफ और जैकलीन फर्नांडीस ने धूम मचाई।


रविवार को मेहंदी से पहले अभिनेत्री के जुहू स्थित घर में उत्सव हुआ जिसमें उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया था, वहीं परिवार के अन्य सदस्य तथा दोस्तों ने सोमवार को के मेहंदी समारोह में मेहंदी लगाई।
 
अभिनेत्री ने अपने मेहंदी समारोह में अबू जानी-संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना। आयोजन स्थल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचकर सोमवार को अनिल कपूर ने मुस्कराते हुए मीडियाकर्मियों की तरफ हाथ हिलाया।
webdunia
इस समारोह में बोनी कपूर, जाह्नवी, खुशी, संजय कपूर उनकी पत्नी महीप कपूर, बेटी सहान्या, मोहिता मारवाह और उनकी पत्नी अंतरा मौजूद थे।

इस महोत्सव में रेखा, करण जौहर, रानी मुखर्जी, फराह खान, शिल्पा शेट्टी, सिद्धांत कपूर, डिजाइनर कुणाल रावल और मसाबा गुप्ता भी शामिल हुए। सोनम अपने प्रेमी आनंद आहूजा से मंगलवार सुबह एक निजी में समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मथुरा : भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि का इतिहास