Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देखिए कान फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर आहुजा का लुक

हमें फॉलो करें देखिए कान फिल्म फेस्टिवल में सोनम कपूर आहुजा का लुक
बॉलीवुड की कई सेलीब्रिटीज़ के साथ अब सोनम कपूर आहुजा भी कान फिल्म फेस्टिवल पहुंच गई हैं। बॉलीवुड की फैशन फिएस्ता कहलाने वाली सोनम इस ग्रांड इवेंट में कैसे लुक्स में दिखेंगी इसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। अब उनका इंतज़ार खत्म हुआ। 
 
हाल ही में शादी कर सोनम कपूर अपने कामों में लग गई हैं। वे कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंच चुकी हैं और और रेड कार्पेट पर चलने वाली हैं। हाल ही में उनका काम ने पहला लुक सामने आया जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। सोनम ने ही अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
 
इंस्टाग्राम पर सोनम ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिसमें उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस पहनी है। इसपर रफल्ड स्लीव्स और स्कार्फ उनके लुक को और शानदार बना रहे थे। खुले बालों और हाथों में एक ब्लैक हैंडबैग लिए वे बहुत खूबसुरत लग रही हैं। इस पर उन्होंने कैप्शन में स्टाइल के लिए अपनी बहन रिया कपूर को क्रेडिट दिया। 
 
 
सोनम कान में अपनी बहन को बहुत मिस कर रही हैं। रिया कपूर ही हमेशा सोनम के लिए स्टाइलर का काम करती हैं। सोनम बिना झिझक इसका क्रेडिट भी रिया को देती हैं। हाल ही में सोनम ने कान के लिए निकलने से पहले फ्लाइट से एक वीडियो शेयर कर बताया था कि यह रिया के बिना उनका पहला कान फेस्टिवल होगा और वे उन्हें बहुत मिस कर रही हैं। 
 
सोनम के आगे के लुक्स का भी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार रहेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हॉट शिल्पा शिंदे और कूल सुनील ग्रोवर लगा रहे हैं रेन डांस में रोमांस का तड़का