Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या शादी से भागने के मूड में थे सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या शादी से भागने के मूड में थे सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा?
हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहुजा की रिसेप्शन पार्टी हुई और फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। शादी के बाद न्युली वेड कपल ने शाम को एक शानदार रिसेप्शन और संगीत पार्टी रखी थी। इसमें सोनम कपूर बेहद ही खूबसुरत लग रही थीं। 
 
एक तरफ जहां सोनम कपूर ने अपनी एक से बढ़कर एक ड्रेसेस के लिए तारीफें बटोरी वही आनंद आहुजा का ड्रेसिंग सेंस काफी कमज़ोर रहा। सभी जानते हैं कि सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन फिएस्ता हैं। वे कॉमन जगहों पर भी काफी सुंदर दिखती हैं। तो उनकी खुद की शादी में कितनी शानदार लग रही होंगी। सोनम ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में चॉकलेट ब्राउन और शाइनिंग सिल्वर कलर के लहंगे में नज़र आईं। इसे अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। 
 
हर जगह सिर्फ सोनम की ड्रेस की बात चल रही थी उसी बीच नज़र पड़ी आनंद के जुतों पर। आनंद आहूजा ने डार्क कलर की मोनोक्रोम शेरवानी पहनी थी। लेकिन इस शानदार ड्रेस पर उन्होंने व्हाइट कलर के स्पोर्ट्स शूज पहने थे और यह फैशन किसी को समझ नहीं आया। 
 
 
इस बात पर शादी होते ही आनंद ट्रोल हो गए। सोशल मीडिया पर आनंद को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कुछ ने कहा कि आनंद ने जुते इसलिए पहने हैं ताकि वो भाग सके। एक ट्रोलर ने कहा कि मुझे सोनम की शादी की सभी पिक्चर्स बहुत अच्छी लग रही थीं जब तक मैंने आनंद के स्पोर्ट्स शूज़ नहीं देखे थे। 
 
आनंद आहुजा और सोनम कपूर ने हालांकि अपनी रिसेप्शन पार्टी में बहुत एंजॉय किया। बी-टाउन में सेलीब्रेशन का माहौल था और सभी ने जमकर रंग जमाया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीजा आनंद आहुजा को डरा रहे हैं भाई हर्षवर्धन कपूर, देखिए क्या लिखा