Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस वजह से सोनम कपूर नहीं चाहतीं कि मलाइका अरोरा बने उनकी भाभी!

हमें फॉलो करें इस वजह से सोनम कपूर नहीं चाहतीं कि मलाइका अरोरा बने उनकी भाभी!
बॉलीवुड के गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा हॉट टॉपिक बने हुए हैं। दोनों के लिंकअप की खबरें शादी तक पहुंच चुकी हैं। अर्जुन और मलाइका अक्सर डिनर डेट तो कभी पार्टी और अन्य इवेंट्स में हाथों में हाथ डाले नजर आ जाते हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी कभी कबूल नहीं किया कि वे रिलेशनशिप में हैं।
 
webdunia
पिछले दिनों अर्जुन कपूर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में कह चुके हैं कि वे अब सिंगल नहीं है। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते को कपूर परिवार के बहुत से फैमिली मेबर्स का साथ मिल चुका है। वहीं परिवार के बहु‍त से सदस्य इस रिश्ते से नाखूश हैं। अर्जुन कपूर के चाचा अनिल कपूर, संजय कपूर और बहन जाह्नवी तो मलाइका को अपनी भाभी बनाने के लिए तैयार हैं। 
 
webdunia
लेकिन अर्जुन कपूर के पापा बोनी कपूर, बहन अंशुला और सोनम कपूर को खान परिवार की एक्स-बहू मलाइका के साथ उनका रिश्ता पसंद नहीं है। सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन मलाइका के साथ शादी नहीं करने की सलाह दे चुकी हैं। सोनम कपूर मलाइका को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। 

सोनम-मलाइका के बीच चल रही हैं कैटफाइट
इसकी वजह सोनम और मलाइका के बीच पिछले कई दिनों से चल रही कैटफाइट है। दो साल पहले जब करण जौहर ने अपने दोस्त फैशन डिजाइनर मनीष मलहोत्रा का 50वां जन्मदिन मनाया था तब उस पार्टी में सोनम और मलाइका के बीच जबरदस्त झगड़ा हुआ था। उस वक्त खबरें आई थी कि पार्टी में जब मलाइका नशे में आउट ऑफ कंट्रोल होकर जा रही थीं तो कुर्सी से टकराकर डगमगा गई थी। इस दौरान जब वहां मौजूद सोनम ने उनकी मदद करने की कोशिश की तो मलाइका ने उनके साथ धक्का मु‍क्की कर दी थी।
 
मलाइका के इस बरताव से सोनम काफी निराश हुईं थीं। इसके बाद उन्होंने मलाइका से कभी भी बात नहीं करने की कसम खा ली थी। सोनम ने जब मुंबई में अपनी शादी का पोस्ट वेडिंग रिसेप्शन दिया था तो उसमें भी उन्होंने मलाइका अरोरा को नहीं बुलाया था। ऐसे में सोनम मलाइका को अपनी भाभी बनाने के लिए कैसे तैयार हो सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पिंक आउटफिट में दीपिका पादुकोण ने कराया फोटोशूट, सिज़लिंग लुक ने जीता फैंस का दिल