Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनम कपूर जून में करेंगी शादी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोनम कपूर जून में करेंगी शादी
जून का महीना फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर के लिए हलचल से भरा रहने वाला है। सोनम के होम प्रोडक्शन की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' एक जून को प्रदर्शित होगी। यह एक ऐसे महिला दोस्तों के समूह की कहानी है जो एक शादी के लिए इकट्ठा होती हैं। 
 
जहां फिल्म में शादी को लेकर चर्चा है तो सोनम कपूर की रियल लाइफ में भी शादी का संयोग है। सूत्रों का कहना है कि जून में सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। 

webdunia

 
पापा अनिल कपूर शुरू में इस रिश्ते को लेकर थोड़ा असहज थे, जैसा कि हर लड़की का पिता रहता है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें आनंद पर विश्वास जम गया कि वह उनकी बेटी का ध्यान रखेगा। उन्होंने शादी की स्वीकृति दे दी है। सोनम की मां और भाई हर्षवर्धन ने भी आनंद को पसंद कर लिया है। संभव है कि शादी के पहले सगाई भी हो। 
 
जून में शादी वाली बात तो तय हो गई है, लेकिन अभी इस पर फैसला लिया जाना बाकी है कि यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी या बिग फैट पंजाबी देल्ही वेडिंग। दोनों परिवार मुलाकात कर इस बारे में जल्दी ही निर्णय लेने वाले हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पैडमैन के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद