Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहित शेट्टी की इस फिल्म में नजर आएंगी सोनम कपूर, मुलाकात का दौर जारी

रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म सूर्यवंशी में बतौर हीरोइन सोनम कपूर नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें रोहित शेट्टी की इस फिल्म में नजर आएंगी सोनम कपूर, मुलाकात का दौर जारी
, गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (12:05 IST)
रोहित शेट्टी इस समय बॉलीवुड के सबसे कामयाब फिल्ममेकर हैं। उनके द्वारा बनाई गई फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल कर रही हैं। 
 
रोहित द्वारा निर्देशित पिछली फिल्म 'सिम्बा' उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने भारत से लगभग 240 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और विदेश में भी सफलता हासिल की। रणवीर सिंह और सारा अली खान इस फिल्म में लीड रोल में थे। 

webdunia

 
सिम्बा के आखिरी में रोहित ने अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' की भी झलक दिखलाई। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और यह फिल्म 2019 के आखिरी शुक्रवार को रिलीज होगी।


सूर्यवंशी में हीरोइन कौन होंगी? यह सवाल लगातार परेशान कर रहा है। कई हीरोइन रोहित की इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं। खबर है कि रोहित और सोनम कपूर को लगातार मुलाकात करते हुए पिछले दिनों देखा गया है। 

webdunia

 
मुलाकात का दौर जारी 
इसके बाद से ही कहा जा रहा है कि सोनम कपूर इस फिल्म में हीरोइन के बतौर नजर आ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार सोनम और रोहित ने पिछले दिनों कई बार मुलाकात की। ये मुलाकात सूर्यवंशी के लिए है या किसी और फिल्म के लिए ये कहा नहीं जा सकता, लेकिन इस समय रोहित सूर्यवंशी बना रहे हैं इस कारण माना जा रहा है कि रोहित और सोनम सूर्यवंशी की स्क्रिप्ट और सोनम के रोल की चर्चा कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी ओशो की शिष्या मां आनंद शीला