Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर? एक्ट्रेस ने इस तरह बताई सच्चाई

हमें फॉलो करें क्या प्रेग्नेंट हैं सोनम कपूर? एक्ट्रेस ने इस तरह बताई सच्चाई
, गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (11:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में लंदन से मुंबई लौटी हैं। एयरपोर्ट पर सोनम को स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उनकी प्रेगनेंसी को लेकर खबरें आने लगी थीं। अब सोनम कपूर के अपनी लेटेस्ट पोस्ट से इन खबरों की सच्चाई बता दी है। 

 
सोनम कपूर ने एक बूमरैंग वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो मे एक्ट्रेस गर्म पानी पीती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह अपने पीरियड्स के पहले दिन को कैसे मैनेज कर रही हैं।
 
webdunia
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'अदरक वाला गर्म पानी मेरे पीरियड्स के पहले दिन के लिए।' सोनम के इस वीडियो ने उनके प्रेग्नेंट होने की सारी अफवाहों को खत्म कर दिया है। 
 
बता दें कि शादी के बाद सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग लंदन में रहने लगी हैं। वह अक्सर अपनी फैमिली से मिलने भारत आती रहती हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रिया पिलगांवकर और शाहीर शेख ने 'परफेक्ट फैमिली' को लेकर बताए अपने विचार