Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आखिर क्यों कोई एक्टर नहीं करना चाहता था सोनम कपूर के साथ काम?

हमें फॉलो करें आखिर क्यों कोई एक्टर नहीं करना चाहता था सोनम कपूर के साथ काम?
Photo : Instagram
सोनम कपूर अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उन्हें इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस कहा जाता है। सोनम ने आयशा, खूबसूरत, नीरजा, वीरे दी वेडिंग, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी महिला केंद्रित फिल्में की हैं। हाल ही में सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी साल 2014 में आई फिल्म 'खूबसूरत' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
webdunia
Photo : Instagram
सोनम ने बताया कि इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड का कोई भी मेल एक्टर काम नहीं करना चाहता था। उसकी वजह थी फिल्म का टाइटल 'खूबसूरत'। काफी लोगों को अप्रोच करने के बाद फिल्म के मेकर्स ने पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को ये फिल्म ऑफर की और वो मान गए।
webdunia
Photo : Instagram
सोनम कपूर ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर भी बात की। सोनम ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में एंट्री की तब लोगों ने इसे नेपोटिज्म बताया, वो नहीं जानते कि 'सांवरिया' के लिए मैंने ऑडिशन दिया था। अपनी फिल्म 'दिल्ली 6' के लिए भी मैंने ऑडिशन दिया था। मैंने जितनी भी फिल्में की हैं सबके लिए ऑडिशन दिया है।
webdunia
Photo : Instagram
सोनम कपूर की लास्ट रिलीज फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' थी। सोनम इन दिनों 'द जोया फैक्टर' पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ दलकीर सलमान नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल 20 सितंबर को रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कबीर सिंह पर नई फिल्मों का भी असर नहीं, 8वें दिन भी धमाल जारी