Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

लंदन में कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस बोलीं- मैं बुरी तरह हिल गई हूं

हमें फॉलो करें लंदन में कैब ड्राइवर ने सोनम कपूर के साथ की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस बोलीं- मैं बुरी तरह हिल गई हूं
, गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (11:12 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर बीते कुछ समय से लंदन में हैं और पति के साथ वक्त बिता रही हैं। लेकिन हाल में लंदन में उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिससे वो बुरी तरह हिल गई हैं। सोनम कपूर ने यह अजीब वाकया सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए बताया कि लंबन में कैब सर्विस उबर ड्राइवर ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जिसके चलते वो दंग रह गईं। उन्होंने लिखा, 'मैंने लंदन उबर के साथ कुछ भयावह एक्सपीरियंस किया है। आप कृपया ध्यान रखें। बेस्ट होगा कि आप यहां की लोकल कैब और पब्लिक परिवहनों का इस्तेमाल करें और सुरक्षित रहें। मैं बुरी तरह हिल गई हूं।'

webdunia
सोनम के इस ट्वीट को पढ़ने के बाद एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि आखिर हुआ क्या है? इस पर सोनम ने बताया कि उनका कैब ड्राइवर मानसिक रूप से परेशान था और उनपर चिल्ला रहा था। सोनम ने लिखा, 'मेरे ड्राइवर अस्थिर था और जोर-जोर से चिल्ला रहा था। मैं अंत तक बुरी तरह से डर गई थी।'
सोनम कपूर के लिए आजकल समय अच्छा नहीं चल रहा है। कुछ ही दिनों पहले सोनम ने एयरलाइन्स कंपनी पर भी अपना क्रोध प्रकट करते हुए बताया था कि ब्रिटिश एयरवेज ने एक ही महीने में दो बार उनका लगेज घुमा दिया और अब वो इस एयरलाइन्स से कभी यात्रा नहीं करेंगी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछले साल सोनम कपूर की दो फिल्म रिलीज हुई थी, 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' और 'जोया फैक्टर'। उनकी दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त ने 'सड़क 2' में काम करने के लिए महेश भट्ट के सामने रखी यह शर्त