shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोनू के टीटू की स्वीटी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल सोमवार भी जारी

Advertiesment
सोनू के टीटू की स्वीटी
बॉक्स ऑफिस पर सोमवार को आमतौर पर कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन सोनू के टीटू की स्वीटी में मामूली गिरावट ही देखने को मिली है। फिल्म ने मंडे टेस्ट शानदार तरीके से पास किया है जिससे उम्मीद जगी है कि फिल्म का लाइफ टाइम टाइम कलेक्शन 60 करोड़ तक जा सकता है। 
 
फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 6.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चौथे दिन यानी सोमवार को कलेक्शन रहा 5.17 करोड़ रुपये। चौथे दिन और पहले दिन में सवा करोड़ का मामूली ही अंतर रहा जो दर्शाता है कि फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। 
 
फिल्म ने शनिवार 9.34 करोड़ रुपये और रविवार को 10.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। चार दिनों में यह फिल्म अब तक 31.74 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
उम्मीद है कि पहले सप्ताह का कलेक्शन 44 करोड़ रुपये के आसपास रहेगा। फिल्म को अब हिट कहा जा सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे फिल्म स्टार्स (फोटो)