हर किसी को ये वैक्सीन फ्री में दी जानी चाहिए, धंधा फिर कभी और कर लेंगे : सोनू सूद
सीरम इस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशील्ड वैक्सीन का प्राइज चार्ट जारी किया तो सोनू सूद ने किया ट्वीट- हर किसी को ये वैक्सीन फ्री में दी जानी चाहिए, धंधा फिर कभी और कर लेंगे।
Publish Date: Thu, 22 Apr 2021 (15:04 IST)
Updated Date: Thu, 22 Apr 2021 (15:09 IST)
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने एक विज्ञप्ति जारी की है जिसमें बताया गया है कि कोविशील्ड राज्यों को 400 रुपए में, प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपए और केंद्र को 150 रुपए में दिया जाएगा। यह बात फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पसंद नहीं आई है।
उन्होंने इस पर ट्वीट किया है। लिखा है- सभी को यह वैक्सीन मुफ्त में दी जानी चाहिए। इसके मूल्य को नियंत्रित करना जरूरी है। व्यापारी और वे व्यक्ति आगे आए जो इसे अफोर्ड कर सकते हैं और प्रत्येक को वैक्सीन दिलवाने में सहायता करे। धंधा फिर कभी कर लेंगे।
पहले ही देश कोरोना से जूझ रहा है। टीकाकरण सुस्त रफ्तार से चल रहा है, ऐसे में ये कीमत, किसी भी सूरत में सही नहीं कही जा सकती है। मजदूरों के मसीहा बन कर उभरे सोनू ने तुरंत आपत्ति ली है। उनका साथ फरहान अख्तर ने भी दिया है।
फरहान ने पूछा है कि राज्यों को केंद्र सरकार को दिए जाने वाले मूल्य पर कोविशील्ड वैक्सीन क्यों नहीं देनी चाहिए? फरहान और सोनू को इन ट्वीट्स पर अच्छा-खासा समर्थन मिला है।
webdunia
Publish Date: Thu, 22 Apr 2021 (15:04 IST)
Updated Date: Thu, 22 Apr 2021 (15:09 IST)