Publish Date: Tue, 18 Oct 2022 (13:38 IST)
Updated Date: Tue, 18 Oct 2022 (13:47 IST)
सोनू सूद (Sonu Sood) आम आदमी से जुड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ते और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी पोस्टिंग की चलती रहती है। हाल ही में सोनू सूद (Sonu Sood) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे वॉच मैन से मिलते हैं, रोटी बनाते हैं और कहते हैं कि मैं खाऊंगा भी।
सोनू सूद (Sonu Sood) कार में बैठ कर कर कहते हैं कि हम रोजाना यहां से निकलते हैं। आओ आज इनसे मिलते हैं। सुबह 8 बजे का वक्त है और कुछ वॉच मैन रोटी बना रहे हैं।
सोनू सूद (Sonu Sood) कार से उतर कर इनके बीच पहुंचते हैं। वे चूल्हे पर रोटी सेंकते हैं। वॉच मैन से पूछते हैं कि रोटी किसके साथ खाओगे? जवाब मिलता है कि अंडा भुर्जी के साथ।
सोनू सूद (Sonu Sood) कहते हैं कि मेरे लिए भी बना कर रखो। मैं जिम से लौटते समय खाऊंगा। सोनू (Sonu Sood) ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- यहां इतना प्यार है कि 5 स्टार होटल भी इससे पीछे रह जाता है।
सोनू (Sonu Sood) के इस वीडियो को बहुत लाइक्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हर इंसान को आप जैसा होना चाहिए।