Publish Date: Wed, 26 Jul 2023 (12:13 IST)
Updated Date: Wed, 26 Jul 2023 (12:15 IST)
sonu sood will treat eyes of gulshan: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेक कामों से लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। चाहे इलाज हो, पढ़ाई हो या रोजगार सोनू हर तरह से लोगों की मदद करते रहते हैं। वहीं अब एक्टर एक बार फिर अपने नेक काम की वजह से चर्चा में आ गए हैं। सोनू सूद ने एक बिना आंखों के जन्में बच्चे का इलाज कराने का जिम्मा उठाया है।
बिहार के नवादा के इस बच्चे की जन्म के समय से ही आंखे नहीं है। गरीबी के कारण परिवार अपने बच्चे का इलाज नहीं करवा पाया। किसी ने गुलशन नाम के इस बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो सोनू सूद तक पहुंच गया। इस वीडियो को देखने के बाद सोनू सूद ने गुलशन का इलाज करवाने का जिम्मा उठाया।
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'चल बेटा गुलशन, इलाज का समय हो गया, अब अपनी आंखों से दुनिया देख।' सोनू सूद के इस नेक काम की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सोनू सूद गुलशन की आंखों का इलाज मुंबई में कराएंगे। सोनू सूद ने गुलशन के पिता राजेश चौहान और मां किरण देवी को बच्चे के साथ मुंबई आने का बुलावा भेज दिया है। इलाज के बाद सब कुछ ठीक रहा तो 11 माह का मासूम गुलशन अपनी आंखों से दुनिया को देख सकेगा।
Edited By : Ankit Piplodiya
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें