Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रितिक रोशन को देखना चाहते हैं सौरव गांगुली अपनी बायोपिक में

हमें फॉलो करें रितिक रोशन को देखना चाहते हैं सौरव गांगुली अपनी बायोपिक में
, सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (16:24 IST)
रितिक रोशन के लिए यह वर्ष बेहतरीन रहा है। सुपर 30 और वॉर नामक दो हिट फिल्म उनके खाते में आई हैं और उनकी इन दो फिल्मों को देख उनके फैंस खुश है। रितिक ने न केवल फैंस का दिल जीता है बल्कि कई दिग्गज भी उन्हें पसंद करते हैं। 
 
हाल ही में एक टॉक शो में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली से पूछा गया कि यदि उन पर बायोपिक बनती है तो वे किस अभिनेता को अपनी भूमिका में देखना चाहेंगे? 
 
इस पर सौरव ने तपाक से जवाब दिया - रितिक रोशन। सौरव ने कहा कि मैं उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करता हूं। सौरव की इस बात से चर्चा चल पड़ी है कि रितिक को सौरव की बायोपिक करना चाहिए। 
 
गौरतलब है कि जब सुपर 30 के लिए रितिक को साइन किया गया था तो कई लोगों ने यह सवाल खड़ा किया था कि क्या आनंद कुमार की भूमिका के लिए रितिक उपयुक्त रहेंगे? लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही सारे सवालों के जवाब मिल गए। 
 
इसके बाद वॉर रिलीज हुई जिसमें रितिक ने सुपर 30 से बिलकुल अलग किरदार निभाया। वॉर न केवल 2019 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी बल्कि यह रितिक के करियर की भी सबसे बड़ी हिट साबित हुई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ईद 2021 भी होगी सलमान खान के नाम, रिलीज होगी भाईजान की यह फिल्म!