Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साउथ एक्टर विजय एंटनी पर टूटा दुखों का पहाड़, 16 साल की बेटी ने की आत्महत्या

हमें फॉलो करें साउथ एक्टर विजय एंटनी पर टूटा दुखों का पहाड़, 16 साल की बेटी ने की आत्महत्या

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 20 सितम्बर 2023 (10:31 IST)
vijay antonys daughter dies: साउथ इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर विजय एंटनी की 16 साल की बेटी मीरा ने आत्महत्या कर ली है। 19 सितंबर की सुबह मीरा अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी पाई गईं। इस खबर के सामने आने के बाद साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
 
खबरों के अनुसार सुबह 3 बजे विजय जब अपनी बेटी के कमरे में गए तो वह फंदे से झूलती मिली। इसके बाद विजय स्टाफ की सहायता से बेटी को हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीरा 12वीं कक्षा में पढ़ती थीं। बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार थीं और कुछ समय से उनका इलाज भी चल रहा था। 
 
विजय एंटनी साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर साउंड इंजीनियर की थी। इसके बाद वह म्यूजिक कंपोज करने लगे। विजय ने फिल्म नान से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 
 
विजय की बेटी के अचानक निधन से किसी को यकीन नहीं हो रहा है। साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स एक्टर के घर पहुंचकर उन्हें सात्वना दे रहे हैं। विजय की दो बेटियां मीरा और लारा है। लेकिन अब मीरा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी लियोनी रिक्रिएट करेंगी माधुरी दीक्षित का डांस नंबर, धक धक गर्ल को देंगी ट्रिब्यूट