Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीदेवी को ट्रिब्युट देता यह रेस्तरां

हमें फॉलो करें श्रीदेवी को ट्रिब्युट देता यह रेस्तरां
बॉलीवुड के सुपरस्टार्स के फैंस की कमी नहीं है और फैंस भी एक से बढ़कर एक। कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर एक गांव में उनके नाम का एक हैंडपंप लगवाया गया था जिससे ज़रूरतमंद लोगों को पानी मिलता है। हाल ही में सुपरस्टार श्रीदेवी के फैंस ने भी उन्हें ट्रिब्युट देने के लिए एक स्वीट काम किया है। 
   
फैंस ने श्रीदेवी के कामों को ट्रिब्युट देने के लिए एक रेस्तरां शुरू किया है। श्रीदेवी के एक फैन ने चेन्नई में एक रेस्तरां खोला है, जिसमें 100 से ज़्यादा डिशेज़ है जो कि उनकी फिल्मों के नाम पर हैं।

रेस्तरां में उनकी हिन्दी और साउथ दोनों की फिल्मों के नाम की डिशेज़ हैं। सुपरस्टार श्रीदेवी को बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों में बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने दोनों इंडस्ट्रीज़ में राज किया था।  
 
फैन ने जब श्रीदेवी को इस कंसेप्ट के बारे में बताया तो वे आश्चर्यचकित हो गईं। वे उनकी फिल्मों के नाम का मेनु कार्ड देखकर भी चौंक गईं। फैन ने अपने रेस्तरां का उद्घाटन करने के लिए भी श्रीदेवी को इन्वाइट किया है। वे चाहते हैं कि श्रीदेवी ही उनके रेस्तरां में आने वाली पहली शख्स बनें।

इसके अलावा उन्होंने रेस्तरां की एंट्रेंस पर श्रीदेवी का बहुत बड़ा पोस्टर भी लगा रखा है। हालांकि श्रीदेवी की तरफ से यह तय नहीं है कि वे उद्घाटन में जा पाएंगी या नहीं। लेकिन फैन का यह स्वीट ट्रिब्युट वे कभी नहीं भुलेंगी। 
 
फिलहाल श्रीदेवी अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारियों में लगी हैं। उन्होंने आखिरी बार फिल्म मॉम में काम किया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय कुमार नहीं चाहते 'पद्मावत' मध्य प्रदेश में रिलीज हो?