Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज रामेश्वरम में विसर्जित होंगी श्रीदेवी की अस्थियां, बेटे के बिना ही चेन्नई पहुंचे बोनी कपूर

Advertiesment
हमें फॉलो करें आज रामेश्वरम में विसर्जित होंगी श्रीदेवी की अस्थियां, बेटे के बिना ही चेन्नई पहुंचे बोनी कपूर
सबकी पसंदीदा श्रीदेवी हमें अकेला तो छोड़कर तो चली गईं लेकिन उनकी यादें सैकड़ों फिल्मों के रूप में हमें दे गईं। 24 फरवरी 2018 की रात उनका निधन दुबई में उनके हॉटल में हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए 27 फरवरी को भारत लाया गया। इसके बाद 28 फरवरी को भारत सरकार से गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान मिलने के बाद उनका अंतिम संस्कार परिवार वालों द्वारा किया गया। 
 
अब उनके पति बोनी कपूर उनकी अस्थियां विसर्जित करने रामेश्वरम पहंच गए हैं। खबर के मुताबिक वे अकेले ही हैं, उनके बेटे अर्जुन कपूर उनके साथ यहां नहीं थे। आज श्रीदेवी की अस्थियों को रामेश्वरम में समुद्र में विसर्जित किया जाएगा। 
 
बोनी कपूर के साथ ना होने की खबर इसलिए चौंका रही है क्योंकि श्रीदेवी के साथ अच्छी रिश्ते ना होने के बावजुद अर्जुन उनके निधन के बाद बोनी कपूर और परिवार वालों की हिम्मत बने हुए थे। अब वे फिर से अपनी फिल्मों की तैयारी में लग गए हैं। 
 
श्रीदेवी की अस्थियां चेन्नई के रामेश्वरम में विसर्जित की जाएंगी। श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडू में हुआ था। उनके निधन पर उनका कपूर, अय्यपन और मारवाह परिवार शोक में है। इसके अलावा पूरा बॉलीवुड जगत और उनके करोड़ो फैन गमगीन हैं।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कपिल की नई लक्जरीयस वैनिटी वैन देखी क्या आपने?