Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस मुद्दे पर आधारित होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी!

हमें फॉलो करें इस मुद्दे पर आधारित होगी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी!
, शनिवार, 1 मई 2021 (12:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने दमदार अभिनय के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। वे इन दिनों अपनी वेब फिल्म 'बुलबुल तरंग' को लेकर सुर्खियों में हैं। सोनाक्षी फिल्म में एक छोटे शहर की बिंदास लड़की की भूमिका में दिखेंगी।

 
अब जानकारी सामने आ रही है कि सोनाक्षी की इस वेब फिल्म की कहानी दहेज प्रथा के इर्द-गिर्द बुनी गई है। खबरों के मुताबिक, फिल्म 'बुलबुल तरंग' की कहानी एक सामाजिक कुप्रथा दहेज पर आधारित होगी। फिल्म 'बुलबुल तरंग' एक व्यंगात्मक सोशल ड्रामा है, जो दहेज प्रथा के इर्द-गिर्द घूमती है। 
 
webdunia
सोनाक्षी इस फिल्म में एक छोटे शहर की बिंदास और जिंदादिल लड़की का किरदार निभा रही हैं। सोनाक्षी एक ऐसी लड़की के किरदार में दिखेंगी, जो समाज में फैली कुप्रथाओं को बदलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह एक आधुनिक जमाने की फिल्म होगी।
 
बताया जा रहा है कि जब फिल्म के लिए सोनाक्षी को अप्रोच किया गया, तो उन्हें इसका आइडिया काफी पसंद आया। फिल्म की पटकथा और फिल्म में मिली भूमिका सोनाक्षी को पसंद आई है। खबरों की मानें तो फिल्म बनाने का पूरा आइडिया सोनाक्षी के दिल को छू गया और इस इसके लिए उन्होंने तुरंत अपनी हामी भर दी है।
 
सोनाक्षी की इस फिल्म को निर्देशक श्री नारायण सिंह निर्देशित करने वाले हैं। सोनाक्षी जल्द ही वेब सीरीज 'फालेन' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। इसके अलावा उन्हें मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में भी देखा जा सकता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अभिनेता बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन, कोरोनावायरस से लड रहे थे जंग