Publish Date: Thu, 11 Jun 2015 (16:09 IST)
Updated Date: Thu, 11 Jun 2015 (16:47 IST)
मुंबई। हाल ही में चीन में 10 करोड़ यूआन (1 करोड़ 67 लाख अमेरिकी डॉलर) का कारोबार करने वाली ‘पीके’ फिल्म के अभिनेता आमिर खान, अनुष्का शर्मा और निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अन्य कलाकारों के साथ मिलकर फिल्म की सफलता का जश्न मनाया।
फिल्म में एक एलियन की भूमिका निभाने वाले आमिर अतिथियों के मनोरंजन के लिए पार्टी में चीनी पोशाक में नजर आए। चीन में फिल्म को मिली सफलता का जश्न मनाने के लिए पत्नी किरण राव, पूर्व पत्नी रीना, बेटी ईरा और भानजे इमरान खान सहित 50 वर्षीय अभिनेता का परिवार और मित्र शामिल हुए।
‘पीके’ के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘वजीर’ में नजर आने जा रहे अमिताभ बच्चन भी इस समारोह में शरीक हुए। पार्टी की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बच्चन ने लिखा- 'पीके’ के जश्न वाली पार्टी में... लोगों को जश्न मनाते हुए देखकर खुश हूं...। विनोद, राजू और खूबसूरत अनुष्का।’ (भाषा)
(सभी चित्र : Ashish Vaishnav/Indus Images)