Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Shahrukh Khan की लाड़ली बेटी Suhana Khan ने न्यूयॉर्क में इस तरह सेलिब्रेट किया अपना 21वां बर्थडे

हमें फॉलो करें Shahrukh Khan की लाड़ली बेटी Suhana Khan ने न्यूयॉर्क में इस तरह सेलिब्रेट किया अपना 21वां बर्थडे
, सोमवार, 24 मई 2021 (13:55 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान ने हाल ही में अपना 21वां जन्मदिन मनाया। सुहाना का बर्थडे काफी धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। सुहाना खान इस समय न्यूयॉर्क में हैं। अपना 21वां जन्मदिन उन्होंने अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।

 
इस दौरान सुहाना ऑलिव ग्रीन बर्थडे आउटफिट में नजर आईं जो काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। वहीं सुहाना के बर्थडे सेलिब्रेश के फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
इस वीडियो में सुहाना गुब्बारों के साथ खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की 'मोहब्बतें' फिल्म का म्यूजिक बज रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 
फैंस सुहाना की तस्वीरों और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बर्थडे के दिन सोशल मीडिया पर सुहाना को जन्मदिन की बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।
 
गौरी खान ने भी सुहाना के 21वें जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी एक बहुत ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सुहाना खान पोल्का डॉट ड्रेस में नजर आई और उनके हाथ में एक हैंडबैग भी था। 
 
बता दें कि सुहाना शाहरुख और गौरी दोनों के बहुत ही करीब हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उनकी हर पोस्ट का फैन बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।
 
सुहाना न्यूयॉर्क में फिल्ममेकिंग और एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। कई स्टारकिड्स के बॉलीवुड डेब्यू के बाद फैंस सुहाना के डेब्यू का भी काफी बेसब्री से इंतजार है। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जल्द ही सुहाना खान बॉलिवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू कर सकती हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sushmita Sen की बेटी Renee ने अपनी लव लाइफ को लेकर कही यह बात