Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुहाना ने पिता शाहरुख खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की तस्वीर

हमें फॉलो करें सुहाना ने पिता शाहरुख खान को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की तस्वीर
, सोमवार, 2 नवंबर 2020 (13:17 IST)
बॉलीवुड के बादशाह किंग खान शाहरुख खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देश और दुनियाभर से उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं सुहाना खान ने भी अपने पिता को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

 
शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्पेशल थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में उन्होंने अपनी सहेली शनाया कपूर को भी बर्थडे विश किया है।
 
webdunia
सुहाना ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय बेस्ट फ्रेंड्स lol।' इस मोनोक्रोम फोटो में शाहरुख सुहाना और शनाया संग बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर शाहरुख की उम्र 54 और शनाया की 20 साल लिखी है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इस साल का अपडेट दिया और लिखा- 55 और 21 हीही।
 
बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान ने अपने फैंस से अपील की थी कि इस बार कोरोना के चलते वो उनके मन्नत बंगले के बाहर भीड़ ने लगाए और अपने घर पर सुरक्षित रहें। कोविड-19 के चलते उनके फैन क्लब्स भी वर्चुअल बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में हैं।
 
शाहरुख खान का बर्थडे उनके फैंस धूमधाम से मनाते हैं। शाहरुख के बर्थडे पर #HappyBirthdaySRK ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म 'ड्राइव' को रिलीज हुए 1 साल पूरे, सुशांत सिंह राजपूत को याद कर जैकलीन फर्नांडिस बोलीं- काश वह अभी भी हमारे साथ होते