Publish Date: Tue, 19 Jul 2016 (13:56 IST)
Updated Date: Tue, 19 Jul 2016 (13:59 IST)
ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो सलमान खान की सुल्तान 500 करोड़ रुपये पार हो गई है। फिल्म ने भारत से 371.26 करोड़ रुपये, यूएसए और कनाडा से 35.17 करोड़ रुपये, यूएई से 49.78 करोड़ रुपये, यूके से 13.32 करोड़ रुपये, ऑस्ट्रेलिया से 6.19 करोड़ रुपये, न्यूजीलैंड से 2.73 करोड़ रुपये, पाकिस्तान से 17.28 करोड़ रुपये, मलेशिया से 1.03 करोड़ रुपये, जर्मनी से 0.33 करोड़ रुपये और अन्य देशों से 10.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल ग्रॉस कलेक्शन होता है 507.26 करोड़ जो कि बहुत ही शानदार है।