Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में हुई सुनील शेट्टी की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार

हमें फॉलो करें रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' में हुई सुनील शेट्टी की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'दरबार' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह रजनीकांत की आखिरी फिल्म हो सकती है। फिल्म 'दरबार' की शूटिंग हाल में अप्रैल महीने से मुंबई में शुरू हुई है, जिस दौरान रजनीकांत ने प्रतीक बब्बर के साथ एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट किया है।
 
webdunia
इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी की भी एंट्री हो गई है। बॉलीवुड फिल्मों में लीड रोल निभा चुके सुनील शेट्टी सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार में विलेन की भूमिका निभाते दिखेंगे। 
 
webdunia
दरबार में सुनील एक कॉरपोरेट जाइंट का किरदार निभाते दिखेंगे। जिसमें उनका सामना आईपीएस की भूमिका निभा रहे रजनीकांत से होगा। फिल्‍म दरबार की शूटिंग के लिए सुनील शेट्टी टीम को सेकेंड शेड्यूल से ज्वाइन करेंगे। खबरों के अनुसार सुनील इस फिल्म में प्रतीक बब्बर के पिता का रोल निभाएंगे।
 
रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्‍म की तैयारी के लिए सुनील जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस फिल्म में लीड रोल में रजनीकांत और नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म के क्लाइमेक्स को निर्माता बहुत बड़े स्तर पर शूट कर रहे हैं। इसमें दर्शकों को रजनीकांत और सुनील शेट्टी की जबरदस्त फाइट देखने को मिलेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया भट्ट के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं सलमान खान, बताया- टैलेंट का पिटारा