Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुनील शेट्टी जल्द बनेंगे नाना, बेटी अथिया शेट्टी ने की प्रेग्नेंसी की घोषणा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suniel Shetty will become a grandfather

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (18:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का फिल्मी करियर भले ही कामयाब ना रहा हो, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अथिया ने साल 2023 में अपने बॉयफ्रेंड क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी रचाई थी। 
 
वहीं अब शादी के 3 साल बाद अथिया ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। अथिया प्रेग्नेंट हैं, इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस और केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर कोलैब पोस्ट शेयर करके दी है। 
 
कपल ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके घर अगले साल यानि 2025 में नया मेहमान आने वाला है। पोस्ट में लिखा है, 'our beautiful blessing is coming soon 2025.'
 
इस पोस्ट पर कमेंट करके फैंस और सेलेब्स अथिया और केएल राहुल को बधाई दे रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, 'ओएमजी, मैं आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं।' हुमा कुरैशी ने दिल वाले इमोजी बनाए हैं। 
 
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने जनवरी 2023 में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में शादी रचाई थी। दोनों की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शादी के पहले दोनों ने कई सालों तक एक दुसरे को डेट किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस 18 में हुआ शॉकिंग एविक्शन, यह मजबूत कंटेस्टेंट हुआ घर से बेघर!