Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें सुनील शेट्टी के पिता  वीरप्पा शेट्टी का निधन
फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी के पिता वीरप्पा शेट्टी का एक मार्च की सुबह मुंबई में निधन हो गया। वे ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। 93 वर्षीय  वीरप्पा शेट्टी लंबे समय से बीमार थे। वे अपने पीछे पत्नी, बेटा सुनील और बेटी सुजाता छोड़ गए। 
सुनील के पिता का अंतिम संस्कार दो मार्च को किया जाएगा। सुनील की बेटी अथिया शेट्टी विदेश में शूटिंग कर रही है और उसके लौटने पर ही अंतिम संस्कार होगा। 
 
वीरप्पा शेट्टी को 2013 में पैरालिटिक स्ट्रोक आया था। इसके बाद सुनील ने अपने घर पर ही आईसीयू बना लिया और वे उनकी देखभाल करते रहे। सुनील अपने पिता को अपना हीरो मानते हैं और अपने पिता के नजदीक रहने के कारण उन्होंने 2013 के बाद कई फिल्में भी ठुकरा दी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आदित्य-आदिरा की फोटो हुई वायरल