Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर इतनी संपत्ति छोड़ गए, पोलो खेलते वक्त निगली मधुमक्खी, हार्ट अटैक से निधन

Advertiesment
Karishma Sunjay
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर उद्योगपति संजय कपूर का 12 जून को इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह केवल 53 वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, संजय इंग्लैंड के विंडसर में गार्ड्स पोलो क्लब में मैच खेल रहे थे, तभी उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। उन्होंने खेल बीच में ही छोड़ने का इशारा किया और जैसे ही वह मैदान से बाहर आए, उन्हें हार्ट अटैक आया।
 
मधुमक्खी निगलने से बिगड़ी तबीयत?
सूत्रों के अनुसार, खेल के दौरान संजय कपूर के गले में मधुमक्खी चली गई थी, जिससे उन्हें श्वसन तंत्र में दिक्कत हुई। इसी से उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और हार्ट अटैक हुआ। इस खबर ने कपूर परिवार और बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है।

webdunia
 
करीबी दोस्त और परिवार पहुंचे करिश्मा से मिलने
संजय कपूर के निधन की खबर मिलते ही उनकी पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के घर मुंबई में मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। बहन करीना कपूर, जीजा सैफ अली खान, करीबी दोस्त मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और शकील, करिश्मा को सांत्वना देने पहुंचे।
 
तीन शादियां, अरबों की संपत्ति और विवादित तलाक
संजय कपूर की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उनकी पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी। 2003 में उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की और दो बच्चों, समायरा (2005) और किआन (2011), के पिता बने। लेकिन शादी के कुछ ही वर्षों में उनके रिश्ते में खटास आ गई।
 
2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी डाली और 2016 में उनका तलाक हो गया। करिश्मा ने तलाक के दौरान संजय पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। तलाक के बाद संजय ने प्रिय सचदेव से तीसरी शादी की।
 
अरबपति बिजनेसमैन थे संजय कपूर
संजय कपूर भारत के टॉप ऑटोमोटिव इंडस्ट्री लीडर्स में शामिल थे। वह सोना BLW प्रिसिजन (अब सोना कॉमस्टार) के चेयरमैन थे। यह कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और एडवांस्ड ऑटो टेक्नोलॉजी पर आधारित सिस्टम्स बनाती है।
 
ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स जैसी बड़ी फाइनेंशियल संस्थाओं के अनुसार, संजय कपूर की कुल संपत्ति 1.15 से 1.2 बिलियन डॉलर के बीच थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हॉट अदाओं से इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं दिशा पाटनी, कभी लड़के देखते तक नहीं थे