Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी देओल फिर बनेंगे पुलिस ऑफिसर

Advertiesment
Sunny Deol
मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल सिल्वर स्क्रीन पर फिर से पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
 
सनी देओल फिल्म वन्स अगेन के बाद एक और एक्शन फिल्म में काम करने जा रहे हैं जिसमें वो पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगे। चर्चा है कि फिल्मकार जयंतीलाल गाड़ा ने पुलिस अधिकारी की कहानी पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया था और लीड रोल के लिए सनी देओल को अप्रोच किया था।
 
बताया जा रहा है कि सनी को कहानी पसंद आई है और उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए सहमति दे दी है। हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम एस-3 रखा गया है। यह साऊथ की एक फिल्म का हिंदी रीमेक होगा, जिसका निर्देशन भी दक्षिण भारत की फिल्मों के निर्देशक करेंगे। सनी देओल ने अपने करियर में त्रिदेव और इंडियन सहित कई फिल्मों में पुलिस की वर्दी पहनी है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे सलमान