Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी देओल ने 200 में से चुनीं 48 लड़कियां... तैयारी जोर-शोर से

हमें फॉलो करें सनी देओल ने 200 में से चुनीं 48 लड़कियां... तैयारी जोर-शोर से
अपने बेटे करण देओल की पहली फिल्म की शूटिंग सनी देओल कुछ दिनों में शुरू करने जा रहे हैं। हीरोइन अब तक फाइनल नहीं हुई और हीरोइन के ऑडिशन में सनी देओल व्यस्त हैं। फिल्म सिटी और मेहबूब स्टुडियो में 200 लड़कियों के ऑडिशन लिए गए जिनकी उम्र 18 वर्ष के आसपास है। इनमें से 48 लड़कियों को चुना गया है। अब सनी देओल इसमें से दस लड़कियां चुनेंगे। इन दस लड़कियों के वीडियो दिखाएंगे एक खास इंसान को। 
कौन है यह खास इंसान... अगले पेज पर
 
 

सनी देओल दस लड़कियों के वीडियो अपने पिता धर्मेन्द्र को दिखाएंगे। उनके साथ करण देओल भी होंगे। दादा, बेटा और पोता मिलकर उस लड़की को चुनेंगे जो फिल्म में करण की हीरोइन बनेगी। धर्मेन्द्र भी इस प्रोजेक्ट में बेहद रूचि ले रहे हैं और चाहते हैं कि उनके पोते की पहली फिल्म सुपरहिट हो। फिल्म का नाम 'पल पल दिल के पास' बताया जा रहा है, हालांकि यह नाम घोषित नहीं किया गया है। 
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरी दो फिल्मों ने पांच सौ करोड़ रुपये का व्यवसाय किया