Publish Date: Wed, 03 May 2023 (18:08 IST)
Updated Date: Wed, 03 May 2023 (18:12 IST)
- करण देओल ने अपने दादा की शादी की सालगिरह पर की सगाई
-
जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं करण
-
2019 में करण ने किया था बॉलीवुड डेब्यू
karan deol got engaged : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करण ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। उन्होंने अपने दादा धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह पर सगाई की है। हालांकि अभी तक यह जानकारी सामने नही है कि करण की होने वाली दुल्हन कौन हैं।
खबरों के अनुसार करण देओल जून में शादी के बंधन में बंध जाशएंगे। शादी को कम वक्त बचा है ऐसे में देओल परिवार तैयारियों में जुट गया है। करण की शादी उनकी सगाईकी तरह ही बेहद प्राइवेट तरीके से होगी। इस शादी में केवल परिवार वाले और कुछ करीबी लोग शामिल होंगे।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार करण देओल किसको डेट कर रहे हैं, ये अभी प्राइवेट रखा गया है। करण देओल की मंगेतर फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं रखती हैं। हालांकि करण देओल की शादी की न्यूज को परिवार की तरफ से अभी कंफर्म नहीं किया गया है।
बता दें कि करण देओल की उम्र अभी 32 साल हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ने किया था। इसके बाद वह अपने चाचा अभय देओल के साथ फिल्म वेले में नजर आए थे।
Edited By : Ankit Piplodiya