Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टाइगर से नहीं टकराएंगे सनी देओल... बढ़ाएंगे अपनी फिल्म आगे

हमें फॉलो करें टाइगर से नहीं टकराएंगे सनी देओल... बढ़ाएंगे अपनी फिल्म आगे
धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल को एक साथ एक ही फिल्म देखने का मजा ही कुछ और होता है। ये तीनों देओल्स 'यमला पगला दीवाना फिर से' में साथ नजर आने वाले हैं। 
 
यह फिल्म यमला पगला दीवाना सीरिज की तीसरी फिल्म होगी। पहली हिट रही थी जबकि दूसरी फ्लॉप। इसके बावजूद देओल्स को अपनी इस सीरिज पर विश्वास कायम है। 
 
यमला पगला दीवाना फिर से 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। इसी दिन टाइगर श्रॉफ की बागी 2 भी रिलीज होगी। बागी सुपरहिट रही थी और बागी 2 से भी धमाके की उम्मीद है। 
 
खबर है कि टाइगर से टकराने के मूड में देओल्स नहीं हैं। इसलिए वे अपनी फिल्म आगे खिसकाने वाले हैं। फिल्म की नई रिलीज डेट अब तक तय नहीं है। 
 
क्या टाइगर से देओल्स डर गए हैं? 
इस बारे में यमला पगला दीवाना फिर से के सूत्रों का कहना है कि देओल्स स्थापित कलाकार हैं और वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं। किसी से डरने का सवाल ही नहीं उठता। 
 
फिल्म की 30 मार्च की रिलीज डेट तो बहुत पहले फिक्स कर दी गई थी, लेकिन फिल्म का थोड़ा काम बाकी है। अभी फिल्म का प्रचार ही नहीं शुरु हुआ है जबकि 30 मार्च में ज्यादा समय नहीं है, लिहाजा फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है। 
 
यमला पगला दीवाना फिर से में इस बार नई कहानी होगी। किरदार वहीं होंगे। नवनीत सिंह पर निर्देशन की जिम्मेदारी है। फिल्म में तीनों देओल्स के अलावा कृति खरबंदा और काजल अग्रवाल भी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मम्मी-पापा से पूछ कर किए बोल्ड सीन