Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी देओल के घर इस दिन बजेगी शहनाई, करण देओल की शादी की डेट आई सामने!

Advertiesment
हमें फॉलो करें sunny deol and karan deol photo

WD Entertainment Desk

, रविवार, 7 मई 2023 (16:48 IST)
Karan Deol Wedding Date : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि करण देओल ने अपने दादा धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह पर गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा रॉय के साथ जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं अब करण की शादी की डेट सामने आई है। 

 
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करण देओल के एक करीबी दोस्त ने उनकी शादी की तारीख का खुलासा किया है। करण जून 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि करण और द्रिशा की शादी 16 से 18 जून के बीच मुंबई होगी। 
 
खबरों के अनुसार करण देओल की मंगेतर द्रिशा रॉय फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती हैं। करण और द्रिशा बचपन के दोस्त हैं। धर्मेंद्र और बिमल रॉय के बीच भी काफी गहरी दोस्ती थी। द्रिशा दुबई में रहती हैं और एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के रूप में काम करती हैं।
 
करण देओल की उम्र अभी 32 साल हैं। उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता सनी देओल ने किया था। इसके बाद वह अपने चाचा अभय देओल के साथ फिल्म वेले में नजर आए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फैन ने की आर्यन के क्लोंदिंग ब्रांड की जैकेट सस्ती करने की डिमांड, शाहरुख खान ने दिया यह जवाब