Publish Date: Tue, 14 Apr 2015 (16:38 IST)
Updated Date: Tue, 14 Apr 2015 (16:58 IST)
सनी लियोन की हाल ही में 'एक पहेली लीला' रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए सनी ने थिएटर जाने का निश्चय किया।
मुंबई के कुछ सिनेमाघरों में सनी ने पहुंच कर दर्शकों को चौंका दिया। रील लाइफ में सनी को देख रहे दर्शकों को रियल लाइफ में भी सनी देखने को मिल गई। सनी के साथ पति डेनियल वेबर और को-एक्टर जय भानुशाली भी थे। (सभी चित्र : Francis Mascarenhas / Indus Images)