suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आमिर ने की सनी से मुलाकात

Advertiesment
सनी लियोन
सनी लियोन से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या आपके साथ बॉलीवुड के ए-लिस्टर काम करेंगे? तो सनी ने कहा कि नहीं, आमिर खान मेरे साथ कभी काम नहीं करेंगे। 
 
'दंगल' की शूटिंग कर रहे आमिर के कानों तक यह बात पहुंची तो उन्होंने ट्विटर पर कहा कि सनी के अतीत से उन्हें कोई समस्या नहीं है और वे सनी के साथ खुशी-खुशी काम करेंगे। 
 
दंगल की शूटिंग आमिर दिल्ली में कर रहे थे। इसी दौरान एक इवेंट में भाग लेने के लिए सनी लियोन भी अपने पति के साथ देश की राजधानी पहुंची। आमिर को जब यह बात पता चली तो उन्होंने अपने होटल में सनी और डेनियल को लंच के लिए बुलाया। 
 
लंच से बातें शुरू हुईं और शाम की चाय पर खत्म हुई। अगले दिन आमिर ने दोनों को अपनी फिल्म के सेट पर भी बुलाया। सनी और डेनियल पहुंचे। फिल्म की यूनिट बेहद खुश हुई और उन्होंने सनी के साथ सेल्फी ली। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi