Publish Date: Mon, 15 Aug 2022 (13:37 IST)
Updated Date: Sun, 14 Aug 2022 (17:18 IST)
सनी देओल और सनी लियोनी में एक ही बात कॉमन है कि दोनों का नाम सनी है। इसलिए चुटकुला बन गया था कि दोनों यदि शादी कर लें तो दोनों का ही नाम सनी देओल होगा।
इसके अलावा भी कई ऐसे चुटकुले बने जो घटिया चुटकलों की श्रेणी में आते हैं। यह बात सनी लियोनी तक पहुंची और सनी देओल तक भी। जाहिर सी बात है कि दोनों को ही बुरा लगा होगा।
जब सनी लियोनी की फिल्म 'मस्तीज़ादे' रिलीज होने वाली थी तो सनी लियोनी प्रमोशन में लगी हुई थीं। उस दौरान सनी लियोनी ने सनी देओल से माफी मांगते हुए कहा कि दोनों का फर्स्ट नेम कॉमन होने के कारण कई घटिया जोक्स बने हैं।
सनी कहती हैं 'आई एम सॉरी सनी देओल। मुझे माफ कर दो। हमारे ऊपर कई घटिया जोक्स बने हैं जिसकी जवाबदार मैं हूं।'
वैसे इसमें सनी की कोई गलती नहीं है, लेकिन उन्होंने आगे बढ़ कर माफी मांगी है। उम्मीद है कि सनी देओल भी इन जोक्स के लिए सनी लियोन को जवाबदार नहीं मानते होंगे।
webdunia
Publish Date: Mon, 15 Aug 2022 (13:37 IST)
Updated Date: Sun, 14 Aug 2022 (17:18 IST)