Publish Date: Wed, 24 Aug 2022 (15:07 IST)
Updated Date: Wed, 24 Aug 2022 (15:13 IST)
सनी लियोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं।
सनी लियोनी की एक बुरी आदत है जिसे जानकर शायद आप भी हैरान रह आएंगे। उनकी इस आदत की वजह से कई बार एक्टर और डायरेक्टर भी परेशान हो जाते हैं।
सनी को बार-बार पैर धोने की आदत है। वह हर 15 मिनट में अपने पैर धोती हैं।
सनी न केवल घर पर बल्कि फिल्म की शूटिंग के दौरान भी बार-बार पैर धोती हैं।
चाहे शूटिंग चल रही हो या फिर देर ही क्यों ना हो जाए सनी अपने पैर धोना नहीं भुलतीं। पता नहीं सनी को क्या फोबिया है?
सनी ने एडल्ट इंडस्ट्री छोड़कर साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस से भारत में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।