Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Sunny Leone का दिलकश अंदाज, साड़ी पहन ढाया कहर

सनी का कातिलाना अंदाज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है

हमें फॉलो करें Sunny Leone का दिलकश अंदाज, साड़ी पहन ढाया कहर

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 15 जनवरी 2024 (11:00 IST)
Sunny Leone Traditional Photo: सनी लियोनी बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने स्टाइल और दिलकश अदाओं से फैंस के दिलों में राज करती हैं। सनी का कातिलाना अंदाज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है। सनी लियोनी वेस्टर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल ड्रेस में भी काफी खूबसूरत दिखती हैं।
 
हाल ही में सनी लियोनी ने ट्रेडिशनल अवतार शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तस्वीरों ने सनी ग्रीन कलर की साड़ी पहने दिख रही हैं। 
 
सनी ने यह साड़ी बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहनी हैं। साड़ी के साथ उन्होंने डीपनेक ब्लाउज कैरी किया है। साथ ही कमर पर ग्रीन कलर का बेल्ट लगाया हुआ है। 
सनी लियोनी ने बोल्ड मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। एक्ट्रेस ने कानों में झूमके, एक हाथ में कड़ा और अंगूठी पहनी हुई है। 
 
इन तस्वीरों में सनी ग्लैमरस अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में सनी लियोनी अपने पति के साथ भी दिख रही हैं। 
 
सनी लियोनी आगामी शो 'ग्लैम फेम' में जज की भूमिका निभाने के लिए तैयारी कर रही हैं और अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' में राहुल भट्ट के साथ अपने कोलैबोरेशन के लिए उत्साह जाहिर करती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Parineeti Chopra ने ससुराल में राघव संग मनाई पहली लोहड़ी, देखिए तस्वीरें