Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी लियोनी के चेहरे पर लगी चोट! वीडियो देख फैंस हुए परेशान

Advertiesment
हमें फॉलो करें सनी लियोनी के चेहरे पर लगी चोट! वीडियो देख फैंस हुए परेशान
, सोमवार, 7 मार्च 2022 (12:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'अनामिका' को लेकर चर्चा में हैं। इस सरीज में सनी लियोनी नामकिा के किरदार में नजर आने वाली हैं। यह वेब सीरीज 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाली हैं।

 
इसी बीच सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर अपना एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं। दरअसल, वीडियो में सनी लियोनी के चेहरे और पीठ पर चोट के‍ निशान नजर आ रहे हैं। वीडियो में सनी लेटी हुई नजर आ रही हैं। उनके चेहरे और पीठ पर चोट के निशान दिख रहे हैं। चोट लगे हुए चेहरे के साथ सनी क्यूट एक्सप्रेशंस देती भी नजर आ रही हैं।
 
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस परेशान हो गए और कमेंट करके पूछते दिखाई देने लगे ही उन्हें यह चोट कैसे लग गई। हालांकि सनी लियोनी के चेहरे पर लगी चोट असली नहीं हैं यह उनके शूट से जुड़ा वीडियो है।
 
इस वीडियो के कैप्शन में सनी लियोनी ने लिखाल 'एजेंट एम घायल है। खोजें की आखिर क्या हुआ? सिर्फ अनामिका पर जो एमएक्स प्लेयर पर 10 मार्च को रिलीज होगी।'
 
बता दें कि 'अनामिका' एक बेहद दिलचस्प, रोमांचक और मनोरंजक स्पाई थ्रिलर है। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित की गई इस सीरीज में एक बेहद होशियार एजेंट की तलाश की जा रही है, जो अपनी याददाश्त खो चुकी है और अपने फर्ज से भटक गई है। 
 
8 एपिसोड की इस गन-फू एक्शन सीरीज में समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, शहज़ाद शेख और अयाज़ खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह सीरीज़ 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ हो रही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बोल्डनेस के मामले में कई एक्ट्रेसेस को मात देती हैं यह टीवी अदाकारा, देखिए तस्वीरें