Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक नहीं कई बार हुआ है सनी लियोनी के साथ धोखा!

हमें फॉलो करें एक नहीं कई बार हुआ है सनी लियोनी के साथ धोखा!
सनी लियोनी ने अचानक फिल्म करना कम कर दी है। ऐसा नहीं है कि उनकी पिछली कई फिल्में असफल रही हैं और उन्हें काम मिलना बंद हो गया है। 
 
सनी को अभी भी ऑफर मिल रहे हैं। फिल्म निर्माता-निर्देशक के बीच अभी भी वे लोकप्रिय हैं। अभी भी सनी भीड़ खींचने के लिए बड़ा नाम मानी जाती हैं। सनी ने खुद ही काम करना कम कर दिया है। 

webdunia

 
सनी ने एक फिल्म पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें सही लोग नहीं मिल रहे हैं जो सही फिल्म बनाए। सनी के अनुसार उन्होंने जितनी भी फिल्में की हैं उनको बनाने के पहले बड़ी-बड़ी बातें की गई थीं, लेकिन फाइनल प्रोडक्ट उस वादे से बिलकुल उलट था। 
 
सनी का कहना है कि उन्हें ज्यादातर फिल्मों की कहानी पसंद आई। उन्होंने अपने रोल के लिए काफी मेहनत की। वर्कशॉप में शामिल हुईं। अपनी लाइनें याद की। हिंदी पर मेहनत की, लेकिन उन लोगों ने अपने वादे नहीं निभाए। 

webdunia

 
एक तरह से तो यह धोखा ही हुआ और फल सनी को भुगतना पड़ा क्योंकि फिल्म की असफलता के लिए उन्हें जवाबदार माना गया। यही कारण है कि सनी ने अब फैसला लिया है कि वे अब बहुत सोच समझ कर ही फिल्म करेंगी। वे फिल्म निर्माता और निर्देशक की काबिलियत भी परखेंगी। 
 
बॉलीवुड के बड़े और नामी निर्माता-निर्देशकों ने सनी से दूरी बना कर रखी हुई है, यही कारण है कि ज्यादातर बी ग्रेड फिल्मों में ही सनी नजर आई हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मलाइका अरोरा ने फिर दिखाया अपना ग्लैमरस अंदाज