Publish Date: Mon, 31 Aug 2015 (10:57 IST)
Updated Date: Mon, 31 Aug 2015 (11:00 IST)
सनी लियोन को इस बात का मलाल था कि कोई भी बड़ा कलाकार उनके साथ काम नहीं करना चाहता बावजूद इसके कि उनकी फिल्में सफल होती हैं। ऐसा लगता है निर्माताओं ने उनकी शिकायत सुन ली है। चर्चा है कि सनी को करण जौहर द्वारा साइन किया गया है। करण की अगली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में सनी लियोन एक छोटे रोल में दिखाई देंगी।
फिल्म में ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। सूत्र कहते हैं कि करण को पता है कि सनी बॉक्स ऑफिस पर भीड़ जुटा सकती हैं। सनी इस खबर से बहुत खुश हैं।