Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी लियोनी का खुलासा, नहीं मिले 4 करोड़

हमें फॉलो करें सनी लियोनी का खुलासा, नहीं मिले 4 करोड़
कुछ दिनों ने बॉलीवुड के गलियारों में यह अफवाह फैलाई जा रही है, कि न्यूज ईयर के अवसर पर सनी लियोनी को, शाहरूख खान की नई फिल्म रईस के गाने, लैला ओ लैला पर लाइव परफार्म करने के लिए 4 करोड़ रूपए का ऑफर दिया गया है। लेकिन सनी लियोनी ने इन सभी अफवाहों को झूठा करार दिया है और सच्चाई बयां कर दी है। 

हाल ही में जब सनी से इस बारे में पूछा गया, तो उनका जवाब था - कि मैं इस दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान होती, अगर मुंबई में मेरी परफार्मेंस के लिए 4 करोड़ रूपए मिलते। मैं उम्मीद करती हूं कि यह सच हो जाए, लेकिन दुर्भाग्य से यह बात सच नहीं है। 
 
लैला ओ लैला शाहरूख खान की नई फिल्म रईस का गाना है जो 1980 में लोकप्रिय हुए गाने लैला ओ लैला का रिक्रिएशन है। फिल्म रईस में इसी गाने पर सनी लियोनी का देसी अवतार आएगा जिसमें वे ब्लू कलर के लहंगे में नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐश्वर्या रॉय बच्चन का नया हॉट एंड बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें