Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी लियोन की 'मस्ती' आगे बढ़ी!

Advertiesment
सनी लियोन
10 अप्रैल से लेकर 8 मई के बीच सनी लियोन की तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। 10 अप्रैल को एक पहेली लीला, एक मई  को मस्तीजादे और आठ मई को कुछ कुछ लोचा है। अब ये तो टू मच सनी हो गई। ट्रेड पंडितों का तो कहना है कि इससे सनी की फिल्मों को नुकसान ही होगा।
 
खबर है कि 'मस्तीजादे' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म को आगे बढ़ा दिया है। यह फिल्म एक महीने बाद रिलीज होने वाली है, लेकिन अब तक इसका ट्रेलर भी जारी नहीं हुआ है। न ही प्रचार में कोई गरमाहट है। 
खबरचियों का कहना है कि मस्तीजादे को आगे दो कारणों से बढ़ाया गया है। एक तो बहुत ज्यादा सनी की फिल्में रिलीज हो रही हैं और दूसरा कारण यह है कि एक मई को अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक भी रिलीज हो रही है।

अक्षय जैसे सितारे की फिल्म से टकराना भी व्यवसाय की दृष्टि से ठीक नहीं होगा। फिलहाल अधिकृत घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन ये बात सनी की फिल्म के लिए सही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi