Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी लियोनी का गाना 'मधुबन' विवादों में फंसा, लगा यह आरोप

हमें फॉलो करें सनी लियोनी का गाना 'मधुबन' विवादों में फंसा, लगा यह आरोप
, गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (11:26 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी‍ लियोनी का वीडियो सॉन्ग 'मधुबन' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को कनिका कपूर ने गाया है। लेकिन रिलीज के बाद यह सनी लियोनी का यह गाना विवादों में फंस गया है। 

 
इस गाने के लिरिक्स पर लोग सवाल उठा रहे हैं। 'मधुबन' गाने पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है। इस वजह से सनी लियोनी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
सनी लियोनी ने इस गाने को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए सवाल किया था, 'क्या आपने अभी तक ये गाना सुना?' लेकिन इसके बाद तो सनी लियोनी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स का कहना है कि इस गाने में 'राधा' या 'राधिका' के नाम के साथ सनी लियोनी जिस तरह से डांस कर रही हैं, वह काफी आपत्तिजनक है।
 




एक यूजर ने लिखा, 'आप लोगों ने हिंदू धर्म का मजाक बना दिया है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राधा डांसर नहीं थी वो भक्त थी और मधुबन एक महान जगह थी, वहां राधा ऐसे डांस नहीं करती थी। गाने के बोल शर्मनाक हैं।'
 




एक यूजर ने लिखा, 'ईश निंदा होती हैं, बेअदबी भी होती है, बस हिन्दूओं का ही मजाक होता है।' एक अन्य ने लिखा, 'एक नंबर का वाहयात परफॉर्मेंस, ये सब बेचने से अच्छा है भगवान कृष्ण और राधा की अराधना सीखें।' 
 
बता दें कि मधुबन गाने को कनिका कपूर ने गाया है और गणेश आचार्य ने इसे कॉरियोग्राफ किया है। गाने के लिरिक्स मनोज यादव के हैं। इससे पहले सनी और कनिका की जोड़ी सुपरहिट गाने 'बेबी डॉल' में नजर आई थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना कपूर बोलीं- तैमूर को पिता सैफ अली खान ने बिगाड़ा