Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी लियोनी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, केरल पुलिस ने की पूछताछ

हमें फॉलो करें सनी लियोनी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, केरल पुलिस ने की पूछताछ
, रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (13:43 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों केरल में फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इसी बीत केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक धोखाधड़ी के मामले में सनी लियोनी से पूछताछ की है। एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ 29 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

 
सनी लियोनी ने धोखाधड़ी सहित किसी भी प्रकार के आरोपों को खारिज किया है। पेरू मबरूर के रहने वाले एक शख्स आर श्रेयस ने सनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। कार्यक्रम के आयोजक ने कहा कि सनी लियोनी को 2019 के शुरुआत में उनके कार्यक्रम में शिरकत करना था। 
 
webdunia
उन्होंने दो इवेंट्स में शिरकत करने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन बाद में आने से मना कर दिया था। श्रेयस ने इसकी शिकायत अपने राज्य की पुलिस के पास की थी। इसके बाद इस मामला को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेत्री ने 29 लाख के बदले में कार्यक्रम में शामिल होने का वादा किया था।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, सनी ने कहा कि वह कोरोनावायरस महामारी के कारण निर्धारित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई थी। अभिनेत्री ने कहा कि संयोजकों ने पांच बार कार्यक्रम को रद्द किया और इसके बाद भी वे शेड्यूल के मुताबिक इवेंट्स करने में सफल नहीं हुए। 
 
webdunia
जांच करने वाली टीम दोनों पक्षों के व्हाट्सएप पर हुए चैट को खंगाल रही है। जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इस कार्यक्रम में शामिल हुए अन्य हस्तियों को भी भुगतान से संबंधित ऐसी समस्याएं हुई हैं।
 
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं। विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'अनामिका' में सनी के नाम की चर्चा है। इसके अलावा उन्हें अर्जुन रामपाल की फिल्म 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में भी अभिनय करते देखा जा सकता है। वह कोका कोला और हेलेन में नजर आ सकती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर बना जैकलीन फर्नांडिस का नया आशियाना, जानिए कितनी है कीमत