Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नूर में सनी लियोन... सोनाक्षी नाराज!

Advertiesment
सनी लियोन
नूर नामक फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा पत्रकार के रोल में हैं। इस रोल को लेकर वे काफी उत्साहित भी हैं। यह फिल्म सबा इम्तियाज के उपन्यास 'कराची यू आर किलिंग मी' पर आधारित है। फिल्म के बारे में ताजा खबर ये है कि इसमें सनी लियोन को भी जोड़ लिया गया है। रोल लम्बा तो नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण जरूर है। 
 
चार दिनों के लिए सनी को शूट करना होगा और 11 अगस्त से वे शूटिंग शुरू करेंगी। उनका रोल उनकी ही जिंदगी से प्रेरित है। सनी के साथ सोनाक्षी भी शूटिंग करेंगी क्योंकि दोनों के सीन साथ में हैं। 
 
खबरचियों का कहना है कि सनी को जोड़े जाने से सोनाक्षी खास खुश नहीं हैं। उन्होंने आपत्ति भी ली थी, लेकिन बात नहीं मानी गई। सोनाक्षी का कहना था कि इससे फिल्म के प्रति लोगों का नजरिया बदल जाएगा क्योंकि सनी लियोन की छवि फिल्म के मिजाज से अलग है। दूसरी ओर मेकर्स का मानना है कि सनी के फिल्म से जुड़ने की वजह से इसे चर्चा मिलेगी जो फिल्म की बेहतरीन के लिए ठीक है। कहीं सनी के आने से सोनाक्षी असुरक्षित तो नहीं महसूस कर रही हैं? ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं। 
 
इस फिल्म को सुशील सिप्पी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में सनी और सोनाक्षी के अलावा कानन गिल, पूरब कोहली और शिबानी दांडेकर भी हैं। अगले वर्ष सात अप्रैल को फिल्म प्रदर्शित होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोहेंजो दारो... रितिक ने लिए 50 करोड़...10 खास बातें