Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वीरमहादेवी में सनी लियोनी का लुक याद दिलाता है बाहुबली की

Advertiesment
सनी लियोनी
सनी लियोनी तमिल फिल्म 'वीरमहादेवी' नामक फिल्म कर रही हैं। इस फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है जिसमें सनी एक राजकुमारी के तौर पर युद्ध लड़ने जा रही हैं। 
 
उनका गेटअप योद्धा का है और उनके पीछे सेना खड़ी है। सनी घोड़े पर सवार है। उनका ऐसा लुक अब तक नहीं देखा गया है और फैंस को यह बेहद पसंद आ रहा है। 
 
सनी ने ट्विटर पर पोस्टर जारी किए हैं। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। तमिल में इसे वीरामादेवी नाम से बनाया जा रहा है जबकि हिंदी में यह वीरमहादेवी नाम से प्रदर्शित हो सकती है। 
 
फिल्म में अपने रोल के बारे में सनी का कहना है कि यह भूमिका बेहद चुनौती पूर्ण है। इस फिल्म से मुझे काफी सीखने को मिला है। मैं ऐसी भूमिका हमेशा से निभाना चाहती थीं और मैंने इस रोल के लिए काफी तैयारी भी की है। 
 
सनी ने अपने रोल के लिए लॉस एंजिल्स और भारत में तलवारबाजी और घुड़सवारी का प्रशिक्षण लिया। साथ में तमिल भी सीखी है। सनी का यह लुक कई लोगों को बाहुबली में प्रभाष के लुक की याद दिला रहा है। 
 
सनी का मानना है कि यह फिल्म उनकी छवि बदल कर रख देगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर के तो पीछे पड़ गए सलमान खान